🔥 TRENDING હિંમતનગર કૃષિ સમિતિએ 22 ઓક્ટોબરના બજાર... Sanjeevini Fairs Launch Across Distric... CM धामी ने गृह मंत्री अमित शाह को जन्म... Historic Chitradurga Fort Hosts State-... Karnataka records historic rise in hig... గ్రాడ్యుయేట్ ఎమ్మెల్సీ ఎన్నికల ఓటరు నమ...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

विजयादशमी पर महागठबंधन ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 22 Oct 2026, 01:19 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजयादशमी पर महागठबंधन ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

कटिहार में विजयादशमी के मौके पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रावण के पुतले की जगह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण चौक पर हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग की।

पूर्व विधायक डॉ. रामप्रकाश महतो, पूर्व विधायक महबूब आलम और राजद के निवर्तमान प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

डॉ. रामप्रकाश महतो ने एसआईआर के जरिए वोट चोरी की साजिश का आरोप लगाया, जबकि महबूब आलम ने इसे लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास बताया।

वहीं, समरेंद्र कुणाल ने कहा कि विजयादशमी अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने बिहार और बंगाल में एसआईआर के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए दोबारा चुनाव कराने की मांग की। साथ ही कहा कि पूजा के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में श्रीलाल उरांव, देवानंद यादव, असीम भौमिक, गोपाल सिंह, अशोक झा समेत कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
📲Get App