🔥 TRENDING મહુવા: કલકવા ગામના વૃદ્ધ 7 દિવસથી લાપત... अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरव... जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुन... 136 Trekker Stranded in Uttarkashi Ami... Trump Rejects Iran Truce Plan Over Lea... Man Beaten to Death in Ballia Over Ele...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

ऊर्जाधानी कोरबा में योगासन खेल का महाकुंभ शुरू, प्रदेश के 26 जिलों के प्रतिभावान खिलाड़ी दिखा रहे योगासन का हुनर

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 20 Sep 2026, 07:25 AM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

● जूनियर क्लब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आगाज ● योगासन को खेल के रूप में बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

ऊर्जाधानी कोरबा में शुक्रवार को योगासन खेल के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। ‘योगासना भारत’ के तत्वावधान में तथा ‘छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन’ के अंतर्गत 18 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ।

जूनियर क्लब, CSEB निहारिका, कोरबा में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी अपनी योगासन कला, अनुशासन, संतुलन, लचीलापन एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ कोच, टीम मैनेजर एवं निर्णायक भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर रहे हैं।

26 जिलों से पहुंची योगासन प्रतिभाएं
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 26 जिलों से खिलाड़ी एवं खेल से जुड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रदेश की उभरती योगासन प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने तथा उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जोर
आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता को पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं खेल भावना के अनुरूप संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है।

योगासन खेल को प्रदेश के युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने, नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने की दिशा में इस आयोजन को महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
आयोजन में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में श्री मेजर सिंह — सचिव, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, श्री डोमेन्द्र देवांगन — टेक्निकल, छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, श्री दुर्गेश राठौर, श्री सुनील अग्रवाल, श्री इंद्रनारायण जायसवाल, श्री राकेश साहू, श्री सचिन विश्वकर्मा, श्री विनोद रत्नाकर, राहुल खरे, सनत रायल, श्रीमती विंद्रा चौहान, श्रीमती दुर्गेश तिवारी एवं श्रीमती विनीता दीक्षित सहित राज्य एवं जिला स्तर के पदाधिकारी तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

खेलप्रेमियों से सहभागिता की अपील
आयोजन समिति ने प्रदेश के सभी योगासन खिलाड़ियों, कोच, निर्णायकों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में सक्रिय सहभागिता करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

कोरबा में आयोजित यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता न केवल योगासन खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धा का मंच है, बल्कि प्रदेश में योगासन खेल की नई प्रतिभाओं को पहचान और अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
📲Get App