🔥 ट्रेंडिंग রাষ্ট্রীয় স্বয়ং সেবক এর বুক স্টল উদ্... રાજકોટ તન્વી ગોલ્ડ લૂંટ અને હત્યા કેસન... রাষ্ট্রীয় স্বয়ং সেবক এর বুক স্টল উদ্... छत्तीसगढ़ लोपी महंत ने सीएम साईं को पत... रतनपुरा गांव में आशुतोष कुमार के साथ द... पायलट ने चेतावनी दी: पंजाब में ड्रग‑गन...
17 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कृषि

उद्यानिकी फसलों से बैतूल के कृषक रामकिशोर ने कमाए 1.10 लाख रुपये

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 17 अक्टू. 2026, 10:05 AM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बैतूल के कृषक रामकिशोर ओमकार ने पारंपरिक खेती के साथ गेंदे के फूल और लौकी की खेती अपनाकर 1.10 लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित की है, जो अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

बैतूल बाजार निवासी कृषक श्री रामकिशोर ओमकार ने पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने गेंदे के फूल और लौकी की खेती से कुल 1.10 लाख रुपये से अधिक की आमदनी अर्जित कर क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

श्री रामकिशोर ने उद्यानिकी विभाग की सहायता से गेंदे के फूल के बीज प्राप्त किए और लगभग 40 डिसमिल भूमि पर इसकी खेती की। इसके साथ ही उन्होंने लौकी की खेती भी की। उन्होंने बताया कि गेंदे के फूल की खेती से उन्हें लगभग 50 हजार रुपये की आमदनी हुई, जबकि लौकी की खेती से 60 हजार रुपये से अधिक की आय प्राप्त हुई। इस प्रकार, दोनों उद्यानिकी फसलों से उन्हें कुल मिलाकर 1.10 लाख रुपये से अधिक की शुद्ध आय प्राप्त हुई।

कृषक श्री रामकिशोर ने अन्य किसानों से भी अपील की है कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ उद्यानिकी एवं नकदी फसलों को अपनाने पर विचार करें। उनका मानना है कि इससे किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकते हैं और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।

श्री रामकिशोर ने प्रदेश में संचालित किसान हितैषी योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
📲Get App