🔥 TRENDING Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu... Sushant Singh Rajput's Sister Claims S... Journalist Faye D’Souza Urges Accuracy... Vikas Kohli Marks 55th ODI Century in... Sophie Cunningham’s Cheeky Cheeta Look...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उद्योगों से जुड़ेगा ITI प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर
Jobs & Career

उद्योगों से जुड़ेगा ITI प्रशिक्षण, युवाओं को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Aug 2026, 08:06 PM 👁 51
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अप्रेंटिसशिप, ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग और रोजगार मेलों से युवाओं को मिलेंगे बेहतर अवसर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए ITIs को अधिक से अधिक उद्योगों से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम उद्योगों की वर्तमान एवं भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार किए जाएं, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। मुख्यमंत्री ने अप्रेंटिसशिप और ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे वे प्रशिक्षण के बाद सीधे रोजगार के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कौशल विकास को वैश्विक रोजगार अवसरों से जोड़ने की जरूरत बताते हुए प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर नियमित रूप से रोजगार मेलों के आयोजन के निर्देश दिए। इससे युवाओं को देश-प्रदेश के साथ ही वैश्विक स्तर पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों से जोड़ने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ITIs में रिक्त अनुदेशकों के पदों को तेजी से भरने के निर्देश भी दिए। नियमित नियुक्ति प्रक्रिया में पहले से कार्यरत अनुदेशकों के अनुभव और कार्य के आधार पर उन्हें वेटेज देने का प्रावधान किए जाने की बात कही गई। बैठक में सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड ट्रेनिंग (CIIIT) को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक, नवाचार, अनुसंधान और बदलती औद्योगिक जरूरतों से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कौशल विकास का लक्ष्य युवाओं को केवल प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार योग्य बनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।
📲Get App