🔥 TRENDING Three Indian Students Die in Bochum Fi... Three Indians Killed in Germany Fire;... Election Commission to Revise Electora... साइकिल की फेरी से सफलता के शिखर तक: के... Assam Farmers Alarmed: Incomplete Sola... Assam Police Seize 57.5-Crore Yaba Tab...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

उद्योग नगर पुलिस ने 10 घंटे में ना नकबजनी गिरोह का किया पर्दाफाश तीन गिरफ्तार

✍️ Reporter: Rohitash Kumar 🗓 16 Oct 2026, 07:03 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उद्योगनगर पुलिस ने 10 घंटे में नकबजनी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
चोरी का मोबाइल खरीदने वाला भी दबोचा

रामगढ़ डीएसपी कार्यालय अंतर्गत उद्योग नगर थाना पुलिस ने रात्रि के समय नकबजनी करने वाले गिरोह का मात्र 10 घंटे में पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल बरामद किया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार ने परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात के समय दो युवक मोटरसाइकिल से उसके घर आए और चोरी की नीयत से अंदर घुस गए। इसी दौरान परिवादी के जागने पर दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस टीम ने आसूचना संकलन और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को घटना के मात्र 10 घंटे के भीतर दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी किया गया मोबाइल नौगांवा स्थित मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पर बेचने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है।
📲Get App