🔥 TRENDING પંથોડા ગામની આંગણવાડીમાં બાળકોને પ્રોત... માંડવીના બલેઠી ગામે પર્યાવરણ સંરક્ષણ અ... युवती ने ATM से लूटे 42 लाख रुपये, पुल... बीकानेर: खिंयाणा धाम में 4 अक्टूबर को... Dengue Cases Rise as Experts Warn Papa... FIR Filed Against 15 Farmers for Block...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच रोजगार एवं मानव संसाधन विकास पर महत्वपूर्ण MoC
International

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच रोजगार एवं मानव संसाधन विकास पर महत्वपूर्ण MoC

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Aug 2026, 12:18 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जापान में रोजगार के लिए यूपी के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, जापानी भाषा व संस्कृति की शिक्षा पर जोर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के बीच रोजगार एवं मानव संसाधन विकास को लेकर महत्वपूर्ण समझौता हुआ है। U.P.–Japan Investment Meet–2026 के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को Human Resource Development, Deployment and Acceptance के क्षेत्र में Memorandum of Cooperation (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए।

इस सहयोग का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों का विस्तार करना, कुशल मानव संसाधन तैयार करना और जापान में रोजगार के लिए युवाओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना है। साथ ही, यह समझौता भारत-जापान के बीच people-to-people exchange को भी मजबूत करेगा।

MoC के प्रमुख सहयोग क्षेत्र

- मानव संसाधन विकास एवं कौशल संवर्धन।
- यामानाशी में रोजगार के लिए मानव संसाधनों की Deployment एवं Acceptance।
- जापानी भाषा और जापानी संस्कृति की समझ को बढ़ावा देना।
- रोजगार के अवसरों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान।
- संबंधित संस्थानों, संगठनों एवं stakeholders के साथ समन्वय।

यामानाशी प्रीफेक्चर स्थानीय कंपनियों, municipalities और संबंधित संस्थानों के सहयोग से उत्तर प्रदेश से आने वाले मानव संसाधनों की Acceptance, Employment एवं Retention को बढ़ावा देगा। यह साझेदारी उत्तर प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, skilled workforce तैयार करने और भारत-जापान की people-to-people partnership को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App