🔥 TRENDING ભરૂચમાં પ્રથમ શ્રાદ્ધ નિમિત્તે પાંજરાપ... Ambala Construction Site Collapse Leav... Kharif Acreage Surpasses Five‑Year Ave... Rumor of Student Rape Sparks Protests... 3-Day Bank Strike Called Off After Lat... India’s Diplomatic Dilemma: Navigating...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में BlueDots AI और JFC पर प्रशिक्षण कार्यशाला
Jobs & Career

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में BlueDots AI और JFC पर प्रशिक्षण कार्यशाला

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Aug 2026, 06:20 PM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं सेवाओं से जोड़ने पर जोर, जमीनी क्रियान्वयन को लेकर हुई चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन में सोमवार को अपर मिशन निदेशक पूजा मिश्रा की अध्यक्षता में BlueDots AI एवं JFC विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के DC, MIS मैनेजर, जिला एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सहित संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को BlueDots के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि BlueDots एक Digital Public Good (DPG) है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उनके आसपास ही रोजगार के अवसरों और आवश्यक सेवाओं से जोड़ना है। इस दौरान BlueDots के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकारियों की भूमिका तथा प्रदेश में रोजगार के अवसरों को और अधिक मजबूत एवं सुलभ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से युवाओं तक रोजगार एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कार्यशाला का उद्देश्य कौशल विकास एवं रोजगार से जुड़े डिजिटल माध्यमों को मजबूत करते हुए प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा।
📲Get App