🔥 TRENDING प्रजापत समाज ने गणेश चतुर्थी का पर्व ध... आजादी के बाद से अधूरी सड़क: छपरा से रा... બ્રેકિંગ બેંકોની દેશવ્યાપી હડતાળ ટળી આ... Two Arrested for Displaying Criminal’s... Analyst Criticizes Taylor Swift’s ‘Cle... Taylor Swift Shines in Black‑Silver Go...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच को गिरफ्तार किया

✍️ Reporter: Vijay Kumar 🗓 23 Sep 2026, 07:18 PM 👁 54
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पांच को गिरफ्तार किया

उसावां, बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 वीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नेत्रपाल पुत्र सुखपाल, कल्लू पुत्र सुखपाल और प्रदीप पुत्र सुखपाल, निवासी वार्ड नंबर 04 कस्बा उसावां, निरायन पुत्र तेजराम, निवासी ग्राम सुनेसर, उम्र करीब 32 वर्ष तथा रायसिंह पुत्र हरिश्चंद्र, निवासी ग्राम आनंदपुर, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में की है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों को शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी वार्ड नंबर 04 कस्बा उसावां तथा ग्राम सुनेसर और ग्राम आनंदपुर क्षेत्र से की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रेमेन्द्र पंवार, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल 359 अंकित कुमार, कांस्टेबल 2130 ओमप्रकाश चौहान और रिक्रूट कांस्टेबल अश्विनी दुहन शामिल रहे।
📲Get App