यात्रा
उरई स्टेशन पर यात्री सुविधाओं से लेकर संरक्षा व्यवस्थाओं तक व्यापक निरीक्षण
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
EI रूम, SSE/TRD डिपो, प्रतीक्षालय, RPF- GRP कार्यालय और जल निकासी व्यवस्था का किया निरीक्षण
उरई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने उरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, संरक्षा व्यवस्थाओं एवं रेल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मंडल रेल प्रबंधक ने EI रूम, SSE/TRD डिपो, प्रतीक्षालय, RPF एवं GRP कार्यालय का निरीक्षण किया।
इस दौरान संरक्षा मानकों के पालन, तकनीकी व्यवस्थाओं तथा कर्मचारियों के कार्यस्थलों की स्थिति की समीक्षा की गई। इसके अलावा स्टेशन परिसर में जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई सहित रेल संचालन को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को परखा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने तथा स्टेशन परिसर की व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।