यात्रा
उरई रेलवे स्टेशन पर 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में जनरल डिब्बों की कमी, यात्री परेशान
उरई स्टेशन पर यात्रियों की परेशानी बढ़ी, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में जनरल कोच बढ़ाने की उठी मांग
उरई, जालौन। उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर शाम के समय गुजरने वाली ट्रेन संख्या 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में जनरल डिब्बों की कमी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक रहती है कि कई बार खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पाती। इससे यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ती है। जनरल डिब्बों में अधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों का सफर मुश्किल हो जाता है। खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। पर्याप्त जगह नहीं मिलने से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को देखते हुए रेल मंत्री से आग्रह किया गया है कि गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और वे सुविधाजनक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। रेलवे प्रशासन से भी अपील है कि यात्रियों की संख्या और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनरल कोच बढ़ाने की दिशा में उचित कदम उठाए जाएं, जिससे आम यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सके।