🔥 TRENDING 14-Year-Old Dies After Falling From Tr... Siwan Traders Stole 1 Lakh Rupees by F... Devotees Swarm Garhdevi Mata Temple in... Devotees Gather Across Bihar for Maa K... Rajasthan Simplifies Agricultural Land... Jaipur Police Arrest Former Schoolmate...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उरई में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष कैम्प

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 17 Oct 2026, 03:55 PM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बीएलओ एवं हेल्प डेस्क के माध्यम से पात्र नागरिक भर सकेंगे फार्म-6

उरई, जालौन। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के इच्छुक पात्र नागरिकों के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद जालौन के सभी मतदेय स्थलों पर 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाएगा। इन कैम्पों का समय प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। कैम्पों के दौरान पात्र नागरिक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं हेल्प डेस्क की सहायता से फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे।
प्रशासन की ओर से पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदेय स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। लोकतंत्र की मजबूती हर पात्र मतदाता की भागीदारी से संभव है। इसलिए पात्र नागरिक इस अवसर का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आगे आएं।
📲Get App