🔥 ट्रेंडिंग साइक्लोनिक परिपथ ने किया ए.पी. और तेलं... केरल एम.फार्म मोप अप एलोकेशन 2026: विक... गुडरिटर्न्स ने जारी किया ओनम बम्पर लॉट... हैदराबाद में सोने की कीमतें 28 सितंबर... तलाश में यूएलसी जमीन विवाद, तेलंगाना स... निर्देशक एस.एस. राजमौली ने बेटे एस.एस....
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
उरई में मॉडिफाई साइलेंसर और सायरन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग
अपराध

उरई में मॉडिफाई साइलेंसर और सायरन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 26 अग. 2026, 12:48 PM 👁 55
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निजी वाहनों में सायरन के इस्तेमाल पर भी उठे सवाल

उरई/जालौन। उरई शहर में इन दिनों कुछ वाहन चालक नियमों को ताक पर रखकर वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर और सायरन लगाकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। खासकर हल्के वाहनों में तेज आवाज वाले साइलेंसर और सायरन लगाए जाने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मॉडिफाई साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से ध्वनि प्रदूषण बढ़ने के साथ ही सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों को भी असुविधा होती है। वहीं, निजी वाहनों में सायरन का इस्तेमाल भी लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस और संबंधित विभाग से ऐसे वाहनों की जांच कर मॉडिफाई साइलेंसर व अनधिकृत सायरन हटवाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
📲Get App