🔥 ट्रेंडिंग कार्य சிறந்த வியாபாரிகள் விருது வழங்க வேண்டு... भारत-केनाडा ने व्यापार समझौते पर पाँचव... संजय गुप्ता ने उठाए सवाल: रणबीर, रणवीर... नॉरईस्टर ने यूएस पूर्वी तट पर बाढ़ मचा... अक्टूबर 2026: दुर्लभ ग्रह संयोजन से धन...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शिक्षा

उरई में डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 सित. 2026, 02:55 PM 👁 62
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी, सुरक्षा व्यवस्था के बीच दे रहे परीक्षा

उरई, जालौन। जनपद जालौन के उरई में आज कई सरकारी विद्यालयों में डीएलएड सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उरई में भी परीक्षार्थियों की परीक्षा पुलिस प्रशासन की निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की नजर में कराई जा रही है।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ परीक्षा कक्षों की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय से पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचते नजर आए। केंद्र पर आवश्यक जांच और निर्धारित प्रक्रियाओं के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और परीक्षा केंद्र प्रबंधन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षार्थी निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा दे रहे हैं।
📲Get App