🔥 TRENDING Jayasurya, Vinayakan's 'Titans' Crosse... Rajinikanth's 'Jailer 2' Crosses Rs 71... Arunachal CM Khandu Meets Community Gr... Arunachal's Rumi Taki Wins Prestigious... बरेली में PET परीक्षा में महिलाओं से ग... Arunachal Protests Erupt Over Himalaya...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

उरई में भाजपा पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने सुना ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 26 Oct 2026, 06:38 AM 👁 39
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री मोदी के विचारों से प्रेरित हुए भाजपा पदाधिकारी एवं युवा साथी, राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प

उरई (जालौन)। दिनांक 25 अक्टूबर को उरई स्थित बूथ संख्या 371 के ईशा बैंक्वेट में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं युवा साथियों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का लाइव प्रसारण सुना। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं युवाओं को देशभर में जनभागीदारी, जनसेवा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे सराहनीय प्रयासों को जानने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री जी के विचारों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को समाजहित में कार्य करने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, जिला महामंत्री प्रशांत द्विवेदी, जिला पदाधिकारीगण, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमिय लकी त्रिपाठी सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहने तथा जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
📲Get App