🔥 TRENDING LPU Students End 15-Hour NH-44 Blockad... Fire Ravages Tata Showroom in Hyderpor... Consumer Court Orders Insurer to Pay ₹... ધોરાજી ડેપોના સિનિયર આગેવાન અશોકસિંહ વ... Soori’s ‘Mandaadi’ records 29.6% jump... Day 3 Box‑Office Surge for ‘Vvaan’ Sta...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, प्राथमिक में 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थी पास
Education

UPTET 2026 का रिजल्ट जारी, प्राथमिक में 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थी पास

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Aug 2026, 11:52 AM 👁 49
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्राथमिक में 80.07% और उच्च प्राथमिक में 71.85% अभ्यर्थी हुए सफल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का परिणाम 26 अगस्त 2026 को जारी कर दिया गया। परीक्षा में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) में 7,13,648 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 5,71,435 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। प्राथमिक स्तर का पास प्रतिशत 80.07% रहा। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) में 10,57,021 अभ्यर्थी शामिल हुए। इनमें 7,59,513 अभ्यर्थी पास हुए। इस स्तर पर सफलता प्रतिशत 71.85% रहा।
कार्यरत शिक्षकों का प्रदर्शन कार्यरत शिक्षकों के परिणाम की बात करें तो प्राथमिक स्तर पर 76.29% शिक्षक सफल रहे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 77.45% कार्यरत शिक्षक परीक्षा में पास हुए। UPTET 2026 के परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने परिणाम और प्रमाणपत्र से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं।
📲Get App