🔥 TRENDING রায়না-১ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েতে মধুচক্... સુરતમાં દુકાનદારોની નજર ચૂકી ચોરી કરતી... ದೇವದುರ್ಗ ಪೌರಸಭೆಯಲ್ಲಿ ಕನ್ನಡದ ಹಬ್ಬದ ಸಂಭ್... Iran Readies Forces to Counter Possibl... India's Kiren Rijiju Meets Bhutan PM t... Fitch Ratings warns US Fed policy coul...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

UPSSSC PET परीक्षा 2026 में 68.79% अभ्यर्थी हुए शामिल, 11 लाख से अधिक ने छोड़ी परीक्षा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Nov 2026, 08:15 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

2 या 3 नवंबर को जारी हो सकती है आधिकारिक उत्तर कुंजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। परीक्षा का आयोजन तीन दिनों में कुल छह पालियों में किया गया। परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 35,41,297 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से कुल 24 लाख 36 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि लगभग 11 लाख 5 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार परीक्षा में कुल उपस्थिति 68.79 प्रतिशत रही। वहीं, करीब 31.21 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
ऑफिशियल आंसर की का इंतजार परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब आधिकारिक उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, UPSSSC PET 2026 की आधिकारिक उत्तर कुंजी 2 या 3 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने प्रश्नों के उत्तर का मिलान कर संभावित अंकों का आकलन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि उत्तर कुंजी और आगे की प्रक्रिया से संबंधित आधिकारिक जानकारी के लिए UPSSSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
📲Get App