राजनीति
UPITS 4.0 के शुभारंभ अवसर पर ग्रेटर नोएडा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को वैश्विक मंच प्रदान कर रहा इंटरनेशनल ट्रेड शो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS 4.0) के शुभारंभ अवसर पर आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ग्रेटर नोएडा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। UPITS 4.0 के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों, उद्यमियों, कारीगरों और व्यापारिक संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। ट्रेड शो में प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, पारंपरिक शिल्प, स्थानीय उत्पाद और विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास को प्रदर्शित किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही।