🔥 TRENDING સંજેલી Shaan R Grover to Star in 'Junglywood'... Official Tamil Teaser Drops, Building... Singer Dhami talks to Mika Singh to se... Uttarakhand Bride's 18km Walk to Weddi... Daler Mehndi’s son says singer is in g...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उपभोक्ता को थमाया पानी भरा सिलेंडर, 2 दिन में ही हुआ खाली कलेक्टर से कार्रवाई की मांग, कहा- सिलेंडर दिलाएं

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 23 Oct 2026, 11:42 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
गैस के नाम पर पानी का खेल
उपभोक्ता को थमाया पानी भरा सिलेंडर, 2 दिन में ही हुआ खाली
कलेक्टर से कार्रवाई की मांग, कहा- सिलेंडर दिलाएं

अशोकनगर। जिले में गैस एजेंसियों की बड़ी मनमानी और फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उपभोक्ता को गैस सिलेंडर में गैस की जगह पानी भरकर थमा दिया गया। चूल्हा जलाने के महज दो दिन में ही जब गैस खत्म हो गई, तो उपभोक्ता के होश उड़ गए, क्योंकि सिलेंडर के अंदर से गैस की बजाय पानी निकल रहा था।
शहर के मातामढ़ मोहल्ला निवासी सुलतान सिंह रजक ने इस मामले में कलेक्टर से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि अशोकनगर गैस एजेंसी पर गैस नहीं मिलने के कारण उन्होंने 24 सितंबर को दुबे अस्पताल के पीछे स्थित शाहदोरा गैस एजेंसी से सिलेंडर लिया था। दो दिन में ही चूल्हा ठप होने पर जब उन्होंने एजेंसी से शिकायत की, तो गैस एजेंसी प्रबंधन ने अपनी गलती मानने के बजाय साफ कह दिया कि अब कुछ नहीं हो सकता और दूसरा गैस सिलेंडर भी नहीं देंगे।
📲Get App