🔥 ट्रेंडिंग காரைக்குடியில் குழந்தைகள்  நலத்துறையின... अखिलेश यादव ने कांग्रेस गठबंधन के लिए... कांग्रेस‑समाजवादी गठबंधन पर सवाल, 2027... सिक्किम ने चेरी फेस्टिवल को वार्षिक रा... सिक्किम ने तय किया 2027 से त्सोमगो झील... सिक्किम ने नई आपराधिक कानूनों के कार्य...
24 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: बहन को लेने निकला भाई जिंदगी की जंग हार गया, मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 24 नव. 2026, 07:48 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: बहन को लेने निकला भाई जिंदगी की जंग हार गया, मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा! बहन को लेने निकला भाई, घर नहीं लौट सका...

सोहरामऊ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बहन को लेने नवाबगंज जा रहे 20 वर्षीय दिलीप की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई।

11 नवंबर को आशा खेड़ा के पास हुआ हादसा
हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया, जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया।

दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था दिलीप।
जिस भाई के आने का बहन इंतजार कर रही थी, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। घर में चीख-पुकार मची है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं...

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
📲Get App