यात्रा
उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर! सब्जी विक्रेता को रौंदने के बाद रेलिंग तोड़ डिवाइडर से भिड़ी कार, चालक की तलाश जारी
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
उन्नाव में तेज रफ्तार का कहर! सब्जी विक्रेता को रौंदने के बाद रेलिंग तोड़ डिवाइडर से भिड़ी कार, चालक की तलाश जारी
उन्नाव में तेज रफ्तार कार का कहर, सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत...
टक्कर के बाद रेलिंग तोड़कर डिवाइडर से भिड़ी कार, चालक की तलाश में जुटी पुलिस
रविवार सुबह बेनीगंज गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सर्विस लेन से गुजर रहे सब्जी विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान डीह ग्राम सभा के भौंनी खेड़ा निवासी गप्पू के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। सब्जी विक्रेता को टक्कर मारने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर ललऊ खेड़ा चौकी पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।
फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है। कार और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चालक की तलाश जारी है।
एक परिवार का सहारा सड़क हादसे में छिन गया।
आपकी राय में तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?