🔥 ट्रेंडिंग गणाधिप संकष्टी चतुर्थी कल, भगवान गणेश... अग्रवाल विकास मण्डल का स्मार्ट कार्ड व... कक्षा 1 से 5 तक के 118 विद्यार्थियों क... योगा ओलंपियाड में चकेरी बना चैंपियन स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल मे... बिलोपा में निर्वाचन प्रक्रिया की दी जा...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मेंहदी समारोह में सांप पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवक की मौत

✍️ रिपोर्टर: Ankit Dwivedi 🗓 26 नव. 2026, 09:20 PM 👁 22
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: मेंहदी समारोह में सांप पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, युवक की मौत

उन्नाव में शादी की खुशियां मातम में बदलीं..

शादी समारोह में सांप को पकड़कर दूर फेंकने की कोशिश करना 32 वर्षीय अर्जुन को भारी पड़ गया। सांप ने युवक को डस लिया। इलाज के बाद घर लौटे अर्जुन की सुबह मौत हो गई।

अजगैन, उन्नाव

बुधवार रात करीब 11 बजे देवराज द्विवेदी के घर मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार और रिश्तेदार डांस कर रहे थे, तभी अचानक वहां सांप निकल आया।

अर्जुन ने सांप को पकड़कर दूर फेंकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया।

परिजन उसे सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के बाद हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद अर्जुन घर लौट आया और रात में सो गया।

लेकिन सुबह परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। अर्जुन की मौत हो गई।

अर्जुन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां रामदेई और दो भाई करन व कृष्णा हैं।
सावधान रहें! सांप को पकड़ने या छेड़ने की कोशिश न करें। सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।
📲Get App