Crime
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार लोडर ने दो बाइकों को रौंदा, युवक की मौके पर मौत; ग्राम प्रधान समेत तीन घायल

उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत...
पुरवा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार लोडर ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 26 वर्षीय अजय कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान समेत तीन लोग घायल हो गए।
घर लौट रहे युवक की गई जान
नगर पंचायत पुरवा के दुर्गापुर मोहल्ला निवासी बच्चूलाल कुशवाहा के बेटे अजय कुशवाहा शुक्रवार रात स्प्लेंडर प्रो बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दूसरी बाइक पर सेमरीमऊ गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र लोधी अपने भाई सज्जन लोधी के साथ मौरावां क्षेत्र के चंदनखेड़ा से बहन के घर से लौट रहे थे। लोडर की टक्कर से दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम प्रधान सुरेंद्र लोधी, उनके भाई सज्जन लोधी समेत तीन लोग घायल हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी सचिन गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पुरवा में भर्ती कराया गया और अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने सड़क पर पड़े वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है