स्थानीय
उन्नाव के सेमरी असोहा में 15 से 20 अक्टूबर तक भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन
जनपद के असोहा क्षेत्र के ग्राम सेमरी में नव ज्योति दुर्गा रामलीला समिति और ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा प्रांगण में रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष रामलीला को डिजिटल रूप देने की भी तैयारी है।
उन्नाव जनपद के असोहा क्षेत्र के ग्राम सेमरी में आगामी 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक एक भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान ऐतिहासिक ठाकुर द्वारा प्रांगण में आयोजित होगा, जिसका आयोजन नव ज्योति दुर्गा रामलीला समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रामलीला को भव्य और डिजिटल रूप देने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 अक्टूबर को भव्य शुभारंभ के साथ ही प्रभु श्रीराम के जीवन के विभिन्न प्रसंगों जैसे श्रीराम जन्म, सीता स्वयंवर, लंका दहन और रावण वध का मंचन कुशल कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
आयोजक मंडल और समस्त ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ठाकुर द्वारा प्रांगण पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का आनंद लें और पुण्य के भागीदार बनें। रामलीला प्रतिदिन शाम को प्रभु की आरती के साथ संपन्न होगी।