🔥 TRENDING 🛑All bank open 🛑 பள்ளி காலாண்டு விடுமுறை. BJP Worker Murdered in Bhiram, Rajasth... Gemini Horoscope: Quick Work, Friend S... LPU Students Protest Over Rape Rumor;... SOG Officer Arrested, Renewing Scrutin...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

UMC ke adhikariyo par badi karyawahi ek mahine me report de kr jach ki mang

✍️ Reporter: Kunal Ashok Kapoor 🗓 26 Sep 2026, 03:24 AM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उल्हासनगर मनपा के विवादित अधिकारी गणेश शिंपी को प्रभाग समिति सहायक आयुक्त पद से पदमुक्त किया गया..

अन्य 8 आरोपित अधिकारियों कर्मचारियों पर जांच समिती गठित करके आगामी 1 माह में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की जायेगी..

उल्हासनगर मनपा के आरोपित अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रभारी पदों से हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय कल्याण पार्टी के अध्यक्ष शैलेश तिवारी द्वारा 21 सितम्बर 2026 से ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू की गई।
अनशन के 4थे दिवस पर
संबंधित आरोपीत अधिकारीगण में श्री. गणेश शिंपी, जो लघुलेखक वर्ग-3 के पद पर थे, उन्हें सहायक आयुक्त (प्रभाग समिति क्रं-2) तथा कर-निर्धारक व संकलक, कर विभाग, चुनाव विभाग प्रमुख पद है, उन्हें सहायक आयुक्त प्रभाग समिति क्रं-2 के पद से पदमुक्त किया गया ऐसा आदेशितपत्र उमनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले मैडम द्वारा दिया गया।
व अन्य 8 अधिकारियों में श्री. अजीत गोवारी (वरिष्ठ लिपिक), श्री. संजय पवार (कनिष्ठ अभियंता) नगररचना विभाग, श्री. अनिल खतुराणी (वरिष्ठ लिपिक) कर विभाग, श्री. अंकुश कदम (लिपिक) भंडार विभाग, श्री. राजा बुलानी (लिपिक) महापालिका विधि प्रमुख हैं, श्रीम. छाया डगळे (लिपिक) विधि विभाग, श्री. भानु परमार (लिपिक) कर विभाग साथ ही श्री संजय पवार लिपिक, बलराम गिधवा लिपिक, जगदीश परमार लिपिक, इत्यादि शेष 23 कर्मचारियों जिन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा पकड़ा गया था।
उन सभियों पर विभागीय जांच व कुछ पर न्यायालयीन जांच चल रही है।
उक्त अधिकारियों कर्मचारियों पर जांच समिती गठित करके आगामी 1 माह में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की जायेगी ऐसा आश्वासन देने के पश्चात आज 24 सितम्बर को राष्ट्र कल्याण पार्टी के अध्यक्ष श्री शैलेश तिवारी द्वारा अनशन स्थगित किया गया।
आगामी 1 माह में गठित जांच समिती द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी विधानसभा अधिवेशन में अधिवेशन स्थल के बाहर अनशन किया जायेगा ऐसी जानकारी श्री शैलेश तिवारी द्वारा दी गई।
📲Get App