🔥 TRENDING ರಾಯಚೂರಿನಲ್ಲಿ ಅಕ್ಕಾ ಕೆಫೆ ಉದ್ಘಾಟನೆ: ಸ್ವಾ... New Zealand extend lead over India on... China Finds Gold Deposit Valued at Rs... Son kills parents in car crash, sister... Jharkhand CM Hemant Soren’s JMM Likely... Dhruv Jurel Stresses Confidence Buildi...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

उमेश कुमार की 'जनशक्ति रैली' में उमड़ा जनसैलाब

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 29 Nov 2026, 10:59 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उमेश कुमार की 'जनशक्ति रैली' में उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार रुड़की के खानपुर विधायक उमेश कुमार ने रुड़की के ढंडेरा फाटक से नगला इमरती स्थित अपने कैंप कार्यालय तक भव्य 'जनशक्ति रैली' निकालकर अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन किया। इस दौरान रैली में समर्थकों का भारी जनसैलाब देखने को मिला।
पिछली बार खानपुर विधानसभा से निर्दलीय जीत दर्ज करने वाले विधायक उमेश कुमार इस बार अपनी नई 'जन निर्माण पार्टी' के बैनर तले चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने हजारों समर्थकों के साथ ढंडेरा फाटक से अपने कैंप कार्यालय तक विशाल रैली निकालकर विरोधियों को अपनी राजनीतिक ताकत का कड़ा संदेश दिया। शक्ति प्रदर्शन के इस दौर के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में खानपुर की जनता किसके सिर जीत का ताज सजाती है।
📲Get App