Local
उमरिया में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित मिनी मैराथन, कलेक्ट्रेट परिसर में दी गई राष्ट्रीय एकता की शपथ
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को समर्पित मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रभारी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया, जबकि कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों से राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को समर्पित मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के सीईओ अभय सिंह और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी ने हरी झंडी दिखाकर मिनी मैराथन को रवाना किया।
यह दौड़ कलेक्टर कार्यालय से प्रारंभ हुई और पुराना बस स्टैंड, रानी दुर्गावती चौक, सगरा मंदिर चौक एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व कार्यालय होते हुए पुनः कलेक्टर कार्यालय पर लौटी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित जनों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
शपथ लेने की प्रक्रिया में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी, विभागीय अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतिम भाग में कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।