🔥 TRENDING 25 वर्ष की उम्र में शिखा बांकावत बनीं... आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पल्हना माता धाम... बिलासपुर के रामतला में कांग्रेस नेता आ... 🏏 क्रिकेट के एक युग का अंत! IPL से मह... छठ पूजा: सूर्य देव की आराधना का प्रमुख... शाहपुरा जयपुर पंचायत समिति चुनाव - 20...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

उजियारा अभियान में गांजा तस्करी पर कोरर पुलिस का प्रहार, 55 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार; बाइक-मोबाइल समेत ₹92,400 की संपत्ति जब्त

✍️ Reporter: Devendra Kumar पोया 🗓 18 Nov 2026, 10:05 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कांकेर। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कोरर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.600 किलोग्राम गांजा, बाइक और मोबाइल फोन समेत कुल ₹92,400 की मशरूका जब्त की गई।

कापसी–मरकाटोला मार्ग पर गांजा परिवहन की सूचना मिलने पर कोरर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मरकाटोला निवासी लल्लूराम सोनवानी को पकड़ा। तलाशी में गांजा, हीरो एचएफ डीलक्स बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह कार्रवाई एसपी निखिल राखेचा के निर्देशन, एएसपी योगेश साहू एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।
📲Get App