खेल
उज्जैन में राज्य स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता: डीएवीवी इंदौर विजेता, बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय उपविजेता
उज्जैन के राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर की टीम ने खिताब जीता, जबकि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल उपविजेता रही।
उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी), इंदौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल की टीम उपविजेता रही।
शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय, उज्जैन के तत्वावधान में राजमाता विजयाराजे सिंधिया स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 12 विश्वविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
समापन समारोह में सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल सुविधाओं के विस्तार से बेटियों को अपनी प्रतिभा निखारने और सफलता के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।