🔥 TRENDING सहतवार थाना क्षेत्र में मारपीट के तीन... आयशर वाहन चालक ने थाना प्रभारी को कुचल... NHAI to Use Desilted River Material fo... Ludhiana Woman Commits Suicide After B... Ujjain Double Murder Suspect Arrested... Damoh: Brother‑in‑law and Maternal Unc...
03 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

उज्जैन में माखन भोग रेस्टोरेंट का लाइसेंस निलंबित, त्यौहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुरू की विशेष जांच

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 03 Nov 2026, 02:59 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल सॉलिटेयर स्थित रेस्टोरेंट में गंभीर स्वच्छता उल्लंघन पाते हुए लाइसेंस निलंबित किया। त्यौहारों के मौके पर मावा, घी और मिठाई पर विशेष निगरानी के तहत कई प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए।

उज्जैन, 02 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमानक खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा मावा, घी, मिठाई और तेल जैसे खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विभाग ने होटल सॉलिटेयर, जंतर मंतर रोड उज्जैन स्थित 'माखन भोग रेस्टोरेंट' का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन और स्टोरेज क्षेत्र में गंभीर स्वच्छता उल्लंघन पाए गए। किचन में जगह-जगह कचरा और गंदगी, रेफ्रिजरेटर और कुकिंग प्लेटफॉर्म में कुड़ा-करकट, और खुले डस्टबिन में गीला कचरा तथा मच्छर पाए गए। इसके अलावा, फूड हैंडलर्स की व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन नहीं हो रहा था और उनके मेडिकल परीक्षण रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे। रेस्टोरेंट में पेस्ट कंट्रोल के रिकॉर्ड नहीं मिले और कच्ची तथा तैयार खाद्य सामग्रियों का उचित भंडारण भी नहीं किया जा रहा था। सबसे चिंताजनक बात यह थी कि रेस्टोरेंट में बटर का नाम लेकर वेजिटेबल फैट स्प्रेड का उपयोग किया जा रहा था।

इन अनियमितताओं और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, खाद्य प्रतिष्ठान 'माखन भोग रेस्टोरेंट' का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। मौके से बटर, पनीर और रिफाइंड सनफ्लावर ऑयल के नमूने भी जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, विभाग ने कनकमल फूलचंद्र दाल एंड बेसन, बाफना नमकीन डाबरी, भगवती डेयरी एंड स्वीट्स, और सोनू रेस्टोरेंट (पंवासा) से चना दाल, बेसन, मलाई पेड़ा, मावा, और नमकीन पपड़ी जैसे विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं।

इसके अलावा, तहसील महिदपुर के ग्राम घोसला स्थित श्री बीकानेर स्वीट्स एंड नमकीन, न्यू कुमरावत रेस्टोरेंट, और सूरज ट्रेडर्स से भी मावा बर्फी, सोनपपड़ी और बेसन के नमूने लिए गए। तहसील घट्टिया के ग्राम बिछडोद से श्री कृष्ण नमकीन एंड मिष्ठान भंडार और राखी ट्रेडर्स से मावा बर्फी, सेव, मैदा, रवा और सांची घी के नमूने भी संकलित किए गए हैं।

उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल में भेज दिए गए हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर विधिवत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग आमजन से अपील करता है कि वे केवल वैध लाइसेंस या पंजीयन वाले प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें और किसी भी संदिग्ध मिलावट या अमानक सामग्री की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत करें।
📲Get App