शिक्षा
उज्जैन के विद्यार्थियों से 'यशस्वी संवाद' किया, अधिकारियों ने दिया करियर निर्माण का मार्गदर्शन
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत उन्हेल में सीईओ जिला पंचायत और एएसपी ने विद्यार्थियों से संवाद किया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और तकनीक के सदुपयोग पर दी सलाह।
उज्जैन, 16 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उन्हेल में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कुमाठ एवं एएसपी श्री करनदीप सिंह द्वारा विद्यार्थियों के साथ 'यशस्वी संवाद' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों से उनकी रुचि, भविष्य के लक्ष्य, करियर की योजनाओं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी आकांक्षाएं साझा कीं और अधिकारियों ने उनके प्रश्नों के उत्तर देते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
संवाद के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित करे। उन्होंने सलाह दी कि जिस क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों से संवाद करें और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ें। परीक्षा में सफलता के लिए नियमित अध्ययन, अनुशासन, निरंतर अभ्यास और समय प्रबंधन की अत्यंत आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, अधिसूचना और पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई।
अधिकारियों ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सही उपयोग के महत्व से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया का सदुपयोग करके विषयों को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट स्वाध्याय के अंतर्गत कोडिंग सीखने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि वे भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल का विकास कर सकें।
इस कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय, उन्हेल के विद्यार्थियों को भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने उन्हें अपनी रुचि एवं कौशल के अनुरूप करियर का चयन करने और योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने की सलाह दी। संवाद के अंत में प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने, यातायात नियमों का पालन करने और जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने का संदेश दिया।