🔥 ट्रेंडिंग बांगकॉक में विदेश मंत्री सिंधुलाल ने 2... अरुणाचल में DRC ने APST कर्मचारियों के... अरुणाचल में हरित ऊर्जा को बढ़ावा: मालि... केंद्र ने जम्मू-कश्मीर में दो पीसीसीएफ... नवरात्र को लेकर सभी पूजा पंडालों में ज... गंगापुर सिटी और हिंडौन रेलवे स्टेशनों...
18 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्वास्थ्य

उज्जैन के सीएमएचओ डॉ. विक्रम रघुवंशी ने उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 18 अक्टू. 2026, 11:02 AM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला उज्जैन ने उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने और गर्भवती महिलाओं की विशेष देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उज्जैन, 17 अक्टूबर 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जिला उज्जैन डॉ. विक्रम रघुवंशी ने शुक्रवार को उन्हेल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं और उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

डॉ. रघुवंशी ने स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव संबंधी जानकारी के ऑनलाइन अपडेशन, पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड निर्माण, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान एवं उचित प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन सुनिश्चित किया जाए और हाई-रिस्क मामलों की विशेष निगरानी रखते हुए उन्हें आवश्यक जांच, उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, सुरक्षित प्रसव और संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था, आवश्यक अभिलेखों के संधारण एवं अपडेट, और ऑनलाइन पोर्टल पर जानकारी की प्रविष्टि पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अपडेट रखे जाएं और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी समय पर ऑनलाइन दर्ज की जाए।

अंत में, सीएमएचओ ने निर्देश दिया कि शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर पहुंचाया जाए और आयुष्मान कार्ड निर्माण सहित सभी निर्धारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संजीव कुमरावत सहित स्वास्थ्य केंद्र का अन्य स्टाफ उपस्थित था।
📲Get App