🔥 TRENDING Kashmir Media Highlights Urgent Need t... Cyber Fraud Alert: Key Safety Checks B... Man Arrested in Coimbatore for Attempt... ED Raids CoinDCX, Delta Exchange Offic... Director Venky Kudumula Reveals Why He... Netflix Secures ₹88 Crore Deal for Sur...
13 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

धनतेरस-दीपावली पर कानपुर में हाई अलर्ट, घोड़े पर सवार होकर सर्राफा बाजार पहुंचे पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 07 Nov 2026, 07:24 AM 👁 58
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सर्राफा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई सघन चेकिंग, व्यापारियों से संवाद कर पुलिस ने सुरक्षा का दिलाया भरोसा।

कानपुर। धनतेरस एवं दीपावली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कानपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने घोड़े पर सवार होकर शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके इस विशेष निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा, पुलिस उपायुक्त पूर्वी एवं अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सहित स्थानीय थाना पुलिस ने फूलबाग से बिरहाना रोड होते हुए घंटाघर तक घोड़े पर सवार होकर पैदल एवं बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सर्राफा बाजार में संदिग्धों की सघन चेकिंग निरीक्षण के दौरान सर्राफा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का जायजा लेते हुए सुरक्षा प्रबंधों को परखा। साथ ही अवांछनीय तत्वों पर सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। व्यापारियों और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित किया और उन्हें धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त करते हुए अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, ताकि आम नागरिक और व्यापारी बिना किसी भय के हर्षोल्लास के साथ पर्व मना सकें।
📲Get App