🔥 TRENDING MLA Reviews Planned Revamp of Kalyanpu... Bijli Mahadev forest fire contained wi... Jailer 2 Digital Cut to Be 30 Minutes... चंद्रपूर जिल्हा न्यायालयाला बॉम्बने उड... Tripura Police Arrest Two Suspected Ar... Employer Arrested for Fatal Beating Ov...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

धनतेरस और दीपावली पर जालौन में तीन दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, प्रमुख बाजारों में तैनात रहेगा पुलिस बल

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 05 Nov 2026, 04:29 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों की सुविधा को लेकर पार्किंग की व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे और हाईवे के जंक्शनों पर भी रहेगी विशेष पुलिस निगरानी।

जालौन। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को देखते हुए जनपद जालौन में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जनपद के प्रमुख कस्बों और बाजारों में लगातार तीन दिनों तक यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था उरई, कोंच, माधौगढ़, जालौन सहित अन्य प्रमुख बाजारों में प्रभावी रहेगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि धनतेरस और दीपावली के अवसर पर बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। विशेष रूप से उरई के बाजारों में अधिक भीड़ को देखते हुए घंटाघर की ओर जाने वाले चार प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। इनमें शहीद भगत सिंह चौराहा, मोनी मंदिर, इलाहाबाद बैंक तिराहा और डीएवी तिराहा शामिल हैं। इन स्थानों से घंटाघर की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
एसपी ने बताया कि इसी प्रकार कोंच, जालौन और माधौगढ़ समेत जनपद के अन्य प्रमुख बाजारों में भी यातायात डायवर्जन की व्यवस्था रहेगी। सभी प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि बाजारों में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही एक्सप्रेस-वे और हाईवे के जंक्शनों पर भी अलग से पुलिस बल तैनात रहेगा, जिससे यातायात नियंत्रण के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत बनी रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहार के दौरान आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।
📲Get App