🔥 TRENDING સુરત: 1800 થી વધુ સ્પેશિયલ ટ્રેનો દિવા... Producer B.K. Modi Announces Completio... Jailer 2 Sets Record for Kollywood’s B... Four Killed in Armed Ambush on NH-202... गांव वालों का कहना है कि अधिकारी फर्जी... India-US Trade Pact Nears Completion a...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

धुमरी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का धूमधाम से आयोजन

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 14 Nov 2026, 04:30 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

14 नवंबर 2026 को धुमरी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया, जहाँ छात्रों ने नृत्य, कविता और नाटक प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

धुमरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन

एटा/धुमरी। जनपद के धुमरी स्थित धुमरी पब्लिक स्कूल में 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, कविता, भाषण और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान आरव, आदित्य कुमार, हिमांशी चौहान, शिव, तनिष्का, लक्ष्मी, सौम्या, उन्नति, आर्या, अदिति मिश्रा, तनिष्क, गौरांशी, आरोही, आस्था, तरुण, नैना, रिजुल, अन्विका, माधव, इशिका और हीर सहित अन्य बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कक्षा अध्यापकों ने भी बच्चों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं। हमें चाचा जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों पर चलते हुए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने चाहिए, जिससे वे भविष्य में देश के जिम्मेदार और योग्य नागरिक बन सकें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बी.के. बघेल ने कहा कि प्रत्येक बच्चा विशेष प्रतिभा लेकर आता है। उसकी प्रतिभा को पहचानकर निखारना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों को अनुशासित, परिश्रमी और नेक इंसान बनने की प्रेरणा देते हुए सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा। इनमें प्रमोद कुमार, सुरेश तिवारी, ओमपाल, संजीव, हिमांशु राठौर, परमवीर, ऋषभ सोलंकी, शाहिद खान, सचिन, दिलीप कुमार, दिलीप कुमार यादव, नीलेश कुमार, भगवानदास, गिरीश यादव, गिरीश मिश्रा, अरुण कुमार, दिनेश चंद्र, नेत्रपाल, राज जैन, अनुग्रह चौहान, श्यामपाल, चेतन राठौर, धर्मेंद्र सिंह, शबनम यादव, शिल्पी राजपूत, निशिलिका यादव, मुस्कान बानो, निधि पचौरी, दीक्षा तोमर, प्रीति चौहान, शिवानी राठौर, रिया, कशिश, मानवी, रश्मि, रुचि, शगुन, लवली, अनामिका गुप्ता, नंदनी चौहान, संध्या यादव, लक्ष्मी गुप्ता, चांदनी पाल, पिंकी बाला एवं चेनी माथुर सहित अन्य लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

बाल दिवस के इस आयोजन ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ-साथ शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का संदेश भी दिया।

रिपोर्टर: शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर – जैथरा, एटा

Need24 News Etah UP

जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर हर शहर
📲Get App