🔥 TRENDING Union Minister Bhagirath Choudhary Ope... Navy Chief Urges Skyroot to Build Defe... મહીપત સિંહ ના પુત્ર પર 9 વ્યક્તિઓ દ્વા... Murli Manohar Joshi Criticises Loud Mu... Bill Gates Foundation Commits $1bn for... Health Authorities Make Acidity Medici...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने एक वर्ष में कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण संबंधों से किया क्षेत्रवासियों का दिल जीत
Local

धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने एक वर्ष में कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण संबंधों से किया क्षेत्रवासियों का दिल जीत

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 16 Sep 2026, 08:10 PM 👁 44
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

धमौल थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने आज अपने पद पर एक वर्ष पूरा किया और सरल स्वभाव, सहज व्यवहार तथा आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए क्षेत्रवासियों ने उनकी प्रशंसा की।

धमौल थाना के थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने आज अपने पद पर एक वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इस दौरान उनके सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों ने क्षेत्रवासियों के बीच अलग पहचान बनाई है।

लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं को सुनने और उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाने का प्रयास किया है।

बीते एक वर्ष के दौरान धमौल थाना क्षेत्र में होली, दुर्गा पूजा और मुहर्रम जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए उन्होंने स्वयं आगे रहकर पुलिस व्यवस्था की निगरानी की। विधानसभा चुनाव के दौरान भी सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई।

कई चुनौतीपूर्ण मामलों के अनुसंधान एवं कार्रवाई में भी थाना पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। कठिन परिस्थितियों में पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया।

थानाध्यक्ष के एक वर्ष के कार्यकाल पर क्षेत्र के लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
📲Get App