🔥 TRENDING मिर्जापुर: दुर्गा पूजा के कारण गांधी च... बिहार में धान की सरकारी खरीद 1 नवंबर स... ਮੌੜ ਮੰਡੀ ਵਿਖੇ 19 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਗਊ ਮਾਤਾ ਦੀ... केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया... दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने हे... छुआपट्टी दुर्गा पूजा समिति ने फोरबिसगं...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

धौलपुर: कर्मचारी महासंघ ने लंबित मांगों के निस्तारण हेतु मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 17 Oct 2026, 05:40 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों, जिनमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान और दीपावली बोनस शामिल हैं, के शीघ्र निस्तारण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा है।

धौलपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य सरकार से कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर तत्काल सुनवाई कर उनका निस्तारण करने की अपील की है। इसी क्रम में, महासंघ के आह्वान पर जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी के नेतृत्व में आज जिला मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी धौलपुर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

जिला अध्यक्ष चंद्रभान चौधरी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के लंबित परिलाभों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान सहित विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग की गई है। इसमें समर्पित अवकाश के लंबित भुगतान को तत्काल जारी करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीपीएफ, राज्य बीमा, ग्रेच्युटी एवं पीएल का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों के लंबित आर्थिक परिलाभों का शीघ्र निराकरण करने की प्रमुखता से मांग की गई है।

इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि राज्य कर्मचारियों को वर्तमान महंगाई के अनुसार दीपावली पर नगद बोनस दिया जाए। इस अवसर पर राकेश चंद शर्मा, पवन शर्मा, गंगाराम गुर्जर, चौलसिंह, भारत गुर्जर, राकेश प्रजापति, रामेश्वर सिंह, इंद्रजीत, प्रभुसिंह, रोहित त्यागी, विनोद किरार सहित अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
📲Get App