🔥 TRENDING Arunachal Road from Lekhi-Borum to Nah... Arunachal CM Pema Khandu Inspects BRO’... Arunachal Railway Bridge Urged for Ear... Two NABARD‑Funded Road Projects in Jam... Woman Found Dead in Jammu & Kashmir, P... J&K Government Reconstitutes Committee...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

दयानंद वैदिक कॉलेज में साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को डिजिटल ठगी से बचाव की दी जानकारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 12:04 AM 👁 13
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

OTP-यूपीआई पिन साझा न करने, अनजान लिंक से बचने और साइबर अपराध होने पर 1930 पर शिकायत करने की दी जानकारी

उरई (जालौन)। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत अक्टूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 08 अक्टूबर 2026 को जनपदीय साइबर सेल जालौन द्वारा दयानंद वैदिक कॉलेज, उरई में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइबर सेल पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कॉलेज स्टाफ को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग, साइबर ग्रूमिंग एवं महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने तथा OTP और UPI PIN किसी के साथ साझा न करने की अपील की। विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध कॉल या मैसेज से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया पर अजनबियों से सतर्कता के साथ व्यवहार करने की जानकारी दी गई। साथ ही डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग एवं साइबर ग्रूमिंग से बचाव के उपाय बताए गए। साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने तथा संबंधित साइबर अपराध की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों को स्वयं अपनाने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
📲Get App