Education
देवास जीला के पीपलरावां स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष शपथ समारोह का आयोजन किया गया।
देवास जीला के पीपलरावां स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई, जिसके माध्यम से उन्हें देश के मूल्यों की ओर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया गया।
समारोह के दौरान संकुल प्राचार्य रुक्मणी गार्वे ने विद्यार्थियों को संविधान के प्रमुख सिद्धांतों जैसे समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने युवा पीढ़ी को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी। संविधान की शपथ उच्च माध्यमिक शिक्षक राहुल सिटोले द्वारा दिलाई गई।
शपथ समारोह में विद्यालय के कई शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहे। इनमें अयूब खान, कोमल धाकड़, मंजू माली, दीप्ति अमरेश, अमन कांकने, भूपेंद्र सोलंकी, राजेंद्र धाकड़, पोपसिंह नागर, चुन्नीलाल चौहान, शरीफ सुरेन मालवीय, कपिल यादव, रजनी केशरिया और कृतिका शामिल थे। रमजान मंसूरी की रिपोर्ट