🔥 TRENDING Blast at Muzaffarpur welding workshop... Hill collapse in Jaipur kills young ma... Rajasthan Police Initiates Uniform Red... हनुमानगढ़ पुलिस ने नवरात्रि, त्योहारों... સાબરકાંઠા: ટ્રાફિક પોલીસ દ્વારા ટ્રક ચ... અમદાવાદના વસ્ત્રાલમાં મામા-ભાણેજ વચ્ચે...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दिवाली पर मिठाई की अपील पड़ी भारी, मदुरै के इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे करोड़ों के गिफ्ट, खाली करना पड़ा घर
Local

दिवाली पर मिठाई की अपील पड़ी भारी, मदुरै के इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचे करोड़ों के गिफ्ट, खाली करना पड़ा घर

✍️ Reporter: Rashid Alam 🗓 14 Oct 2026, 03:38 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तमिलनाडु के मदुरै में एक इन्फ्लुएंसर ने दिवाली के लिए मिठाई भेजने की अपील की, जिसके बाद उनके घर पर करीब एक करोड़ रुपये के सामान के ऑर्डर पहुंचने लगे। कैश ऑन डिलीवरी और ओटीपी की समस्या के चलते वह परेशान हो गए और उन्हें घर छोड़कर जाना पड़ा।

ऑनलाइन शॉपिंग के इस दौर में दिवाली पर उपहार मंगवाना आम बात है, लेकिन तमिलनाडु के मदुरै में एक इन्फ्लुएंसर वीरमणि के साथ मिठाई के डिब्बे की मांग ने अनोखी मुसीबत खड़ी कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने फॉलोअर्स से दिवाली के लिए मिठाई भेजने की अपील की थी और इसी दौरान उन्होंने अपना पता भी साझा कर दिया। इसके बाद उनके घर पर वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, स्मार्टफोन और टीवी जैसे महंगे सामानों के बड़ी संख्या में ऑर्डर पहुंचने लगे। रिपोर्टों के अनुसार, इन सभी ऑर्डरों की कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई गई है।

समस्या तब और बढ़ गई जब अधिकांश ऑर्डर कैश ऑन डिलीवरी पर थे और वीरमणि के पास न तो इतनी राशि थी और न ही डिलीवरी के लिए आवश्यक ओटीपी। फॉलोअर्स ने स्विगी और जोमैटो से खाने के ऑर्डर भी भेज दिए। कुछ लोगों ने मजाक में जेसीबी और कथित तौर पर 70 करोड़ रुपये के मिलिट्री टैंक तक ऑर्डर करने की बात कही।

लगातार आ रहे डिलीवरी के दबाव से परेशान होकर वीरमणि ने एक और वीडियो जारी कर लोगों से इस तरह के ऑर्डर न भेजने की अपील की। खबरों के मुताबिक, इस स्थिति के चलते उन्हें अपना घर खाली करके जाना पड़ा। इससे पहले उन्होंने अपनी केरल यात्रा पर हुए 6 हजार रुपये के खर्च का हिसाब साझा कर फॉलोअर्स से मदद मांगी थी, लेकिन दिवाली के लिए की गई उनकी यह अपील उलटी पड़ गई।
📲Get App