Crime
देवघर पुलिस का 'ऑपरेशन वज्र 2.0': एक रात में 64 वारंटी गिरफ्तार, 108 वारंटों का निष्पादन
अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से देवघर पुलिस ने 'ऑपरेशन वज्र 2.0' के तहत एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें 64 वारंटी गिरफ्तार किए गए। इस दौरान कुल 108 वारंटों का निष्पादन भी किया गया।
देवघर। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से देवघर पुलिस ने एक विशेष अभियान 'ऑपरेशन वज्र 2.0' चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 25 और 26 नवंबर की मध्यरात्रि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक ही रात में 64 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान कुल 108 वारंटों का निष्पादन भी किया गया।
पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान में सबसे अधिक 10 गिरफ्तारियां सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र से हुईं, जबकि मोहनपुर थाना क्षेत्र से 9 आरोपियों को पकड़ा गया। इसके अलावा नगर थाना से 5, चितरा से 5, मधुपुर से 5, रिखिया से 4, सारवां से 4, जसीडीह से 3, पाथरोल से 3, बुढ़ई से 3, पाथरड्डा ओपी से 3 और देवीपुर से 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई।
वहीं सारठ और करौं से 2-2 तथा पालोजोरी, मारगोमुंडा और खागा थाना क्षेत्र से एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई देवघर पुलिस की अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता नीति को दर्शाती है।
देवघर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस का यह कदम आम जनता में सुरक्षा की भावना को बढ़ाने वाला है।