🔥 TRENDING સુરતના અલથાણ કોમ્યુનિટી હોલ ખાતે સિનિય... દક્ષિણ પ્રયાગ ચાંદોદમાં શ્રાદ્ધ વિધિ મ... India U17 Women Begin AFC Asian Cup Qu... UP CM Commends Indian Medalists at Asi... Rest of India Clinch Irani Cup Title i... Cardiff to Enjoy Sunny Intervals on Oc...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दाऊजी मेले में 6 अक्टूबर को होने वाला सपना चौधरी का कार्यक्रम रद्द कानून-व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने लिया फैसला, अन्य कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे

✍️ Reporter: Lucky bajrangi 🗓 05 Oct 2026, 07:36 AM 👁 7
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दाऊजी मेले में 6 अक्टूबर को आयोजित होने वाला प्रसिद्ध कलाकार सपना चौधरी का कार्यक्रम प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सपना चौधरी के कार्यक्रम को छोड़कर दाऊजी मेले के अन्य निर्धारित कार्यक्रम पूर्व की तरह जारी रहेंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

प्रशासन के इस फैसले के बाद 6 अक्टूबर को सपना चौधरी के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे लोगों में निराशा देखने को मिल रही है। हालांकि, कानून-व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है।
📲Get App