🔥 TRENDING शंकर मिश्रा के पुत्र का विवाह, फारबिसग... भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के स्थाप... Himachal Pradesh HC Rejects Petition A... ବାଲେଶ୍ୱର ଖଇରା ଥାନା ଅଞ୍ଚଳରେ ଅଘଟଣ: ପୋଲିସ... West Tripura DM Calls on Youth to Enli... Burglars Eye Himachal's Remote Shrines...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दिउड़ी मंदिर में पूजा करने गया था परिवार, पीछे से घर में चोरी नकद 1.20 लाख रुपये और सोने के आभूषण लेकर फरार हुए चोर, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 28 Nov 2026, 08:26 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
तमाड़ थाना क्षेत्र के परासी गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से नकद 1 लाख 20 हजार रुपये समेत सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह परासी निवासी धनंजय साहू अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना करने दिउड़ी मंदिर गए हुए थे। परिवार के सभी सदस्यों के घर से बाहर रहने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोर घर से नकद 1 लाख 20 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने का कनफूल तथा एक सोने की नथिया चोरी कर फरार हो गए। पूजा-अर्चना करने के बाद जब परिवार के सदस्य शाम को घर लौटे, तो घर में चोरी होने की जानकारी मिली। घर का सामान बिखरा देखकर परिवार के लोग हैरान रह गए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता और भय का माहौल है। पीड़ित धनंजय साहू ने तमाड़ थाना प्रभारी से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित जांच करने, चोरी गए नकद रुपये एवं आभूषणों की बरामदगी करने तथा घटना में शामिल चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि पुलिस जांच में इस चोरी की घटना का खुलासा कब तक हो पाता है।
📲Get App