Religion
दाताबंदी छोड़ दिवस की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं के सुगम आगमन के लिए दिए निर्देश
8 से 10 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाए जाने वाले दाताबंदी छोड़ दिवस की तैयारियों का जायजा कलेक्टर रुचिका चौहान ने लिया। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधन से मिलकर श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
ग्वालियर में 8, 9 और 10 अक्टूबर को धूमधाम से मनाए जाने वाले दाताबंदी छोड़ दिवस की तैयारियों का जायजा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने गुरुवार को लिया। इस अवसर पर देशभर से श्रद्धालु दाताबंदी छोड़ गुरुद्वारा किले पर पधारेंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने गुरुद्वारा प्रबंधक श्री सुक्खा सिंह से भेंट कर आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कलेक्टर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री नरेन्द्र बाबू यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गुरुद्वारा प्रबंधकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर के अलावा देशभर के श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने आयोजन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन से आग्रह भी किया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति को आश्वस्त किया कि ग्वालियर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा और उनके सुगम आगमन के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।