🔥 TRENDING Shashi Tharoor Calls for End to Kerala... Man kills mother and pet dogs before c... BJP, Akali Dal Seal Alliance Ahead of... Two workers electrocuted in Begusarai,... Ward Boy Found Dead in Tamia, Chhindwa... Congress claims control of 27+ distric...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दुषकर्म के दो आरोपी गए जेल

✍️ Reporter: Ashish Bhatt 🗓 24 Nov 2026, 05:50 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल*

*गोरखपुर* महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरपुर बुदहट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र निरंजन और धीरज पुत्र राधेश्याम, दोनों निवासी ग्राम गोपीपुर, थाना हरपुर बुदहट के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में थाना हरपुर बुदहट में संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हरपुर बुदहट के नेतृत्व में उप निरीक्षक शिवचन्द्र पटेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस का कहना है कि महिला और बालिकाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
📲Get App