🔥 ट्रेंडिंग ಅರಕೇರಾ ತಾಲೂಕಿನ ಗಾಣಧಾಳ ಗ್ರಾಮವನ್ನು ಹೋಬಳಿ... नागरा के कुणाल भैया ने बांग्ला नंबर 51... निवाई विज्ञान मेले में छात्रों ने प्रस... गोला गोकर्णनाथ: त्रिलोक गिरि मंदिर परि... વડનગર એસટી ડેપો ને ભાદરવી પૂનમનો મેળો... भागलपुर आर.सी.बी. अस्पताल में मात्र ₹5...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
देशनोक को 22 करोड़ 58 लाख की बड़ी सौगात: करणी माता मंदिर के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी के प्रयास लाए रंग

देशनोक को 22 करोड़ 58 लाख की बड़ी सौगात: करणी माता मंदिर के विकास कार्यों को मिली मंजूरी, विधायक अंशुमान सिंह भाटी के प्रयास लाए रंग

✍️ रिपोर्टर: Dhan singh 🗓 09 सित. 2026, 07:54 AM 👁 72
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कोलायत विधानसभा के देशनोक को 22.58 करोड़ की सौगात, श्री करणी माता मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए परियोजना स्वीकृत, निर्माण कार्य तेजी से जारी।

कोलायत/देशनोक (बीकानेर) - कोलायत विधानसभा क्षेत्र के देशनोक को बड़ी सौगात मिली है। विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी के निरंतर प्रयासों से विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर देशनोक के विकास, सौंदर्यीकरण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए 22 करोड़ 58 लाख रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वीकृत हुई है और निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है।

**परियोजना की प्रमुख सौगातें:**

* **पार्किंग विकास -** 3.77 करोड़ रुपए
* **बाह्य विद्युत कार्य -** 3.51 करोड़ रुपए
* **50 दुकानें एवं Kiosk -** 3.19 करोड़ रुपए
* **500 मीटर ढका हुआ मंदिर पथ -** 2.22 करोड़ रुपए
* **पर्यटक सुविधा केंद्र -** 2.15 करोड़ रुपए
* **मेला मैदान विकास -** 1.93 करोड़ रुपए
* **अन्य विकास कार्य (4.44 करोड़ 67 हजार रुपए) -** 600 मीटर पथ, ओपन एयर थियेटर, शौचालय ब्लॉक, आंतरिक विद्युत, LED डिस्प्ले स्क्रीन, यात्री शेड एवं अंडरपास से मंदिर तक पहुंच मार्ग

कुल परियोजना राशि 22 करोड़ 58 लाख रुपए है। इस परियोजना के पूरा होने से देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और देशनोक का पर्यटन विकास और तेज होगा। विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मंदिर परिसर का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

जय श्री करणी माता!
📲Get App