🔥 ट्रेंडिंग उजनी धरणातील मच्छीमारांसाठी खाजगी ठेका... जोगनी मध्य नगर की राजकीय हाई स्कूल की... मुखिया पर पीएम आवास योजना में किया गया... गाजियाबाद में तेज धमाका, लाइव वीडियो म... गया में विकस मित्र हत्या केस में एक आर... 4x4 वाहन भयभीत करने का हथियार बन गए: ब...
05 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
दशहरे पर किसानों को योगी सरकार का तोहफा, कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का फिर मिला मौका

दशहरे पर किसानों को योगी सरकार का तोहफा, कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का फिर मिला मौका

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 05 अक्टू. 2026, 02:10 PM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अमेठी। दशहरा पर्व के अवसर पर किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कृषि विभाग की ओर से संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (NMAM) योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र एवं कृषि रक्षा उपकरण अनुदान पर प्राप्त करने का एक और अवसर दिया गया है।
विभागीय सूचना के अनुसार सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू के अंतर्गत उपलब्ध कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी।
बताया गया है कि 2166 अवशेष कृषि यंत्र तथा 1755 कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरणों पर अनुदान के लिए आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। ऑनलाइन बुकिंग 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक चलेगी।
इन कृषि यंत्रों का मिलेगा लाभ
योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यंत्र, फसल अवशेष प्रबंधन के कृषि यंत्र, कस्टम हायरिंग सेंटर, मेज सेलर, मिलेट प्लांटर तथा कृषि रक्षा यंत्र सहित विभिन्न कृषि उपकरण शामिल हैं।
कृषि विभाग के अनुसार यंत्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in⁠� के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकेगा। किसान पोर्टल के ‘किसान कॉर्नर’ में जाकर ‘यंत्र बुकिंग प्रारम्भ’ विकल्प पर क्लिक करके आवेदन कर सकेंगे।
विभाग ने किसानों से अपील की है कि इच्छुक किसान निर्धारित अवधि के भीतर ऑनलाइन बुकिंग कर योजना का लाभ उठाएं। कृषि यंत्रों की उपलब्धता, बुकिंग और अनुदान प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
📢 किसान भाइयों के लिए जरूरी सूचना:
बुकिंग शुरू — 7 अक्टूबर 2026 दोपहर 12 बजे
अंतिम तिथि — 20 अक्टूबर 2026 रात 12 बजे
ऑनलाइन पोर्टल — agriculture.up.gov.in
📲Get App