🔥 TRENDING कलवा तालाब में पारेदिप गुलाब विश्वकर्म... SP and Congress commence seat‑sharing... Uttar Pradesh Police Officer and Retir... BJP Eyes Mathura as Key to 2027 Uttar... St Agnes College Cadet Mohan Conquers... Sikkim Riders Meet 2026 kicks off in D...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

दोस्तो के साथ घर से निकले इंटर के के छात्र कि संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 08 Nov 2026, 09:06 AM 👁 40
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीतामढ़ी जिला के मेहसौल थाना क्षेत्र मेहसौल गोट मेंदोस्ती के साथ निकले एक इण्टर के छात्र कि संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप पुलिस जांच में जुटी

सीतामढ़ी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

दोस्तों के साथ घर से निकले इंटर के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

दोस्तों के साथ घर से निकले इंटर के छात्र की सदर अस्पताल सीतामढ़ी में मौत की खबर से इलाक़े में सनसनी फैल गई ।मामला मेहसौल थाना क्षेत्र के मेहसौल गोट की है मृतक की पहचान मेहसौल गोट निवासी इंटर के छात्र आदिल परवेज के रूप में हुई है । मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया।परिजनों के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे आदिल के दोस्त अभिजीत झा, अंकित सिंह समेत कुछ युवक उसे फोन कर घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ देर बाद परिवार को सदर अस्पताल से फोन आया कि आदिल की मौत हो गई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।आक्रोशित परिजनों ने अभिजीत झा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन इसे सामान्य मौत मानने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप है कि आदिल की हत्या की गई है। हालांकि, मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
बाइट आरिफ हुसैन ,मेयर प्रतिनिधि
📲Get App