🔥 TRENDING Deadly attack in Yemen's Taiz province... Karnataka to Build Mandapam Like Bhara... Netanyahu's Secret Abu Dhabi Visit: Me... Over 2,000 police deployed as stone‑pe... PM Modi Says India Gave Befitting Repl... Iran's IRGC Says It Captured Second US...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

दूसरी मंजिल पर स्टोर रूम में घुसा सांप, दवाइयों के स्टॉक में छिपा अशोकनगर। जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया,

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 25 Sep 2026, 11:18 AM 👁 40
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रसूति वार्ड के पास सांप से अस्पताल में दहशत
दूसरी मंजिल पर स्टोर रूम में घुसा सांप, दवाइयों के स्टॉक में छिपा
अशोकनगर। जिला अस्पताल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ट्रामा भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित प्रसूति वार्ड के पास अचानक एक सांप निकल आया। सांप को रेंगते देख प्रसूताओं और अटेंडरों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि समय रहते सफाई कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे कोई अनहोनी होने से बच गई।
सफाई कर्मियों की आहट पाकर सांप तेजी से भागा और पास ही बने स्टोर रूम में घुस गया। वहां वह दवाइयों के कार्टून के बीच जाकर छिप गया। दूसरी मंजिल, जहां प्रसूता महिलाएं और नवजात भर्ती होते हैं, वहां सांप निकलने की खबर से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दूसरी मंजिल पर सांप पहुंचने को लेकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि अस्पताल भवन की खिड़कियों से पेड़ों की डालियां सटी हुई हैं। संभवतः सांप इन्हीं डालियों के सहारे रेंगते हुए खिड़की से सीधे स्टोर रूम के अंदर दाखिल हो गया था।
रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने एक प्राइवेट स्नेक कैचर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे युवक ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कार्टून के बीच छिपे सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद ही स्टाफ और मरीजों ने राहत की सांस ली।
📲Get App