🔥 TRENDING BJP MP Laxmi Verma Hospitalised with F... Delhi BJP opens Sheesh Mahal and Kejri... Drone Drop in Gurdaspur Yields Four Ha... फारबिसगंज में जीरा देवी शीतल शाह महिला... Punjab Police Conduct 517 Raids, Arres... Myanmar Officials Earn Tea Science Mas...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026

✍️ Reporter: Jetha nand karyani 🗓 28 Nov 2026, 08:07 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दिसंबर के प्रथम सप्ताह में होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026

‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ थीम पर पांच विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं, 15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे भाग

हनुमानगढ़। राष्ट्रीय युवा महोत्सव एवं ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027’ के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन दिसंबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। महोत्सव के तहत ‘विकसित भारत कल्चर ट्रेक’ प्रतियोगिताओं का आयोजन ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ थीम पर किया जाएगा।

इस दौरान सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला एवं कविता लेखन सहित पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें जिलेभर के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को आगामी संभाग स्तरीय एवं राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवा प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल एवं विवेकानंद पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री पन्नालाल कडेला ने जिले की समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण करवाएं तथा युवाओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थाओं से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।
_
📲Get App