🔥 TRENDING क्रिएटर्स चैंपियन्स ने 6 ओवर में जीत द... Kerala Gears Up for FIFA World Cup Cel... श्री नितीश कुमार ने उर्मिला चौधरी के च... IT Stocks Drive Indian Market Open Hig... छतरपुर में 730 बोरी नकली खाद और लोडर व... Chhattisgarh Woman Clears 19 Governmen...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

दौसा में अवैध पटाखों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 03:48 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दौसा में अवैध पटाखों के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई

किराए के कमरे से 75 पैकेट पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दौसा। दीपावली के त्योहार के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखे रखने एवं उनके भंडारण के खिलाफ दौसा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पुराना बोहरा हॉस्पिटल, मंडी रोड, दौसा स्थित किराए के कमरे से पांच बड़े कार्टूनों में रखे विभिन्न प्रकार के कुल 75 पैकेट पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों में सुतली बम एवं मुर्गा छाप पटाखे भी शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा श्री कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा श्री शंकरलाल आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त दौसा श्री कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में तथा कोतवाली थाना प्रभारी श्री भगवान सहाय शर्मा पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को कोतवाली थाना दौसा के सहायक उपनिरीक्षक हरलाल मीणा पुलिस जाब्ते के साथ कस्बा दौसा में गश्त एवं निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दीपेश गुप्ता पुत्र श्री श्यामसुंदर खंडेलवाल, निवासी नई मंडी रोड, दौसा ने पुराना बोहरा हॉस्पिटल, मंडी रोड स्थित अपने किराए के कमरे में पटाखे रखे हुए हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नियमानुसार कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पांच बड़े कार्टूनों से विभिन्न प्रकार के कुल 75 पैकेट पटाखे बरामद हुए।

वैध लाइसेंस नहीं होने पर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा पटाखे रखने के संबंध में आरोपी से वैध लाइसेंस अथवा अनुज्ञापत्र के बारे में पूछताछ की गई। आरोपी के पास कोई वैध लाइसेंस अथवा अनुज्ञापत्र नहीं पाया गया। इस पर पुलिस ने आरोपी दीपेश गुप्ता पुत्र श्री श्यामसुंदर खंडेलवाल, निवासी नई मंडी रोड, दौसा को गिरफ्तार कर लिया।

प्रकरण में विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9(ख) एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 288 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस

पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिना वैध अनुमति के पटाखे रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है।जब्त पटाखों का विवरण

दौसा कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पुराना बोहरा हॉस्पिटल, मंडी रोड स्थित किराए के कमरे से पांच बड़े कार्टूनों में रखे विभिन्न प्रकार के कुल 75 पैकेट पटाखे जब्त किए गए।

जब्त पटाखों का विवरण निम्नानुसार है—

1. मैरिज इवेंट्स स्पेशल इफेक्ट्स (Marriage Events Special Effects) – सुतली बम के 18 पैकेट।
2. मुन्ना स्पेशल ग्रीन (Munna Special Green) – सुतली बम के 10 पैकेट।
3. वीआईपी बम (V-I-P BOMB) – सुतली बम के 30 पैकेट।
4. आंधी तूफान – सुतली बम के 7 पैकेट।
5. महेंद्राज टर्की 28 चोरसा (MAHENDRAS TURKEY 28 CHORSA) – मुर्गा छाप पटाखों के 10 पैकेट।

इस प्रकार पुलिस ने कुल 75 पैकेट पटाखे जब्त किए हैं।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

प्रकरण में आरोपी दीपेश गुप्ता के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 5/9(ख) एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 288 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस की आमजन से अपील

कोतवाली थाना दौसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि पटाखों एवं अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों और वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप ही करें। आबादी क्षेत्र में असुरक्षित तरीके से पटाखे रखने से आगजनी, दुर्घटना एवं जनहानि की आशंका बनी रहती है। ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

1. श्री हरलाल मीणा, सहायक उपनिरीक्षक, थाना कोतवाली दौसा।
2. श्री राजेंद्र, एचसी नंबर 151, थाना कोतवाली दौसा।
3. श्री मनोहर, कांस्टेबल नंबर 850, थाना कोतवाली दौसा।
4. श्री महेश चंद, कांस्टेबल नंबर 664, थाना कोतवाली दौसा।
5. श्री रामभान, चालक कांस्टेबल नंबर 1352, थाना कोतवाली दौसा।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस
📲Get App